विधायक ने दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_641.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत अपने आवास पर वि0खं0 हरख के पीरपुरए अकनपुर निवासी फूलचन्द्र की असमायिक मृत्यु पर उनकी विधवा पत्नी फूलमती उर्फ कूला देवी को आम आदमी बीमा योजना के तहत 30 हजार रूपये चेक दी। विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के 4 साल बेमिसाल साबित हुये। हर क्षेत्र में प्रदेश के ऊर्जावान विकास पुरूष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सफलतम प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। चालू वित्तीय 4 वर्ष में बडे पैमाने पर कार्य हो रहे है। आने वाले समय में जातिवादी ताकतों का सफाया होना तय है।
