आग की लपटों में मवेशियों सहित आधा दर्जन घर हुए खाक, लाखों का नुकसान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_900.html
अजमी रिज़वी
हैदरगढ़ए बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्दूपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये है। आग ने एक गाय समेत आधा दर्जन बकरियां को भी जलाकर राख कर डाला। आग से लाखों रूपया का घर में रखा सामान सहित खाद्य पदार्थ आग में जल कर स्वाहा हो गया। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर हल्का दरोगा हरिवंश यादव व सुमित वर्मा मौके पर पहुँचे और फायर स्टेशन कर्मियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने पड़ोस के खेत पर लगा ट्यूबवेल चलाकर पानी दिया तो दमकल कर्मी आग बुझाना शुरू किया है। ग्रामीणों के काफी प्रयास से आग पर किसी तरह से काबू पा लिया गया हैं। बाद में फायर कर्मी भी मौक पर पहुचे तब तक आग बुझ चुक थी। कोतवाली हैदरगढ़ के ग्राम अन्दूपुर मजरे अंसारी में मंगलवार को 2 बजे दिन में सुमिरन पुत्र राम लाल गौतम के घर के बगल सटा मशीन से कटा गेहँ का खेत है। उस खेत में गेहूँ का डनठल पड़ा था। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई जो कि पछुवा हवा के चलते अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाँधे दो मवेशी गाय 6 बकरियां सहित हजरों का समान अनाज धू.धूकर जल उठा।

