नामांकन रथ में दिखी शिक्षा की जागरूकता, बच्चों में दिखा उत्साह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_687.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। मंगलवार को 6 .14 आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन व ठहराव के लक्ष्य को लेकर विकास खण्ड बनीकोडर में ब्लॉक स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। नामांकन रथ की अगुवाई में लगभग 200 मोटर साइकिल के काफिले को ब्लाक संसाधन केंद्र कोटवासडक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न स्लोगन लिखे नारों मोटर साइकिलों पर स्कूल चलो अभियान का स्टीकर व झंडे लगाए वाहनों का बैंड बाजे के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर कीरत के बच्चों द्वारा भब्य स्वागत किया गया। नामांकन रैली में शामिल अध्यापको अनुदेशकों
प्रेरकों द्वारा मो0पुर कीरतए लाम्बौवाए उमरापुर रायसाहबए भगवानपुरए दिलोना भिटरिया तासीपुर दुल्हदेपुर ढिकुलिहा सुमेरगंज में जनसम्पर्क किया गया। नामांकन रैली के साथ स्थान स्थान पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि सरकारी विद्यालयो में सुयोग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। स्कूल आने वाले बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकए 2.2 सेट ड्रेसए पका पकाया भोजनए दूध प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा आगामी सत्र में बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए एमडीएम के साथ फल को भी शामिल करने की योजना प्रारम्भ की गई है। नामांकन रैली में रथ के साथ बना स्कूल का माडल एवं विकास खण्ड के अध्यापको द्वारा बनाया गया आडियो एवं रंग बिरंगे बैनर पोस्टर आकर्षण का केंद्र थे। ब्लाक संसाधन केंद्र से लगभग 20 किमी की दूरी तय करके रैली की समाप्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामसनेहीघाट में शैक्षिक गोष्ठी के रूप में हुई। कई जगह अध्यापकों द्वारा रैली में सम्मिलित अध्यापकों को जलपान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल 2016 को जनपद मुख्यालय से समस्त ब्लाको में जिला अधिकारी द्वारा नामांकन रथ भेजा गया था यह अभियान 30 अप्रैल 2016 तक चलाया जाएगा।

