aajtaktimes

फिर दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता

गोंडा। जिले के नवाबगंज शालिनी का संदिग्ध अवस्था में शव लटका हुआ मिला। 21 साल की शालिनी की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। सिर पर मां-बाप का साया नहीं था, मामा ने पाला और उसकी बड़े अरमानों के साथ शादी की। लेकिन ये क्या, ये शादी शालिनी के लिए मौत का रास्ता साबित हुई। मृतका के परिजनों का कहना है कि मृतका के ससुरालियों की ओर से 50 हजार रूपये और सोने की चेन मांगी जा रही थी। अपनी हैसियत के मुताबिक शालिनी जो लेकर गई थी वो काफी था, और उनकी ये मांग पूरी नहीं हो सकी। अब मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। शालिनी के मामा का कहना है कि पुलिस और आरोपी परिजनों के बीच मिलीभगत है।   

Related

UP 6671363377722662324

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item