aajtaktimes

भारतीय मजदूर संघ ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। भारतीय मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय के 220 केवी उपकेन्द्र में स्थित आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष फूलचन्द्र भारतीने किया। इस दौरान जौनपुर के अजय सिंह को संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चयनित किये जाने पर अभिनन्दन किया गया। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते 23 व 24 अप्रैल को सम्पन्न हुये अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के दो दिवसीय 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अजय सिंह का मनोनयन हुआ है। इस दौरान जिला मंत्री वशिष्ठ नारायण तिवारी, शिव कुमार झा, चन्द्रभूषण यादव, संजय सिंह, राकेश मौर्य, ऋषि श्रीवास्तव, प्रणव सिंह, कल्बे हसन, रंजन यादव, वीरभद्र दीक्षित, राम गिरीश सिंह, राजमनी यादव ने बधाई देते हुये कहा कि श्री सिंह ने जनपद का मान बढ़ाया है। बैठक का संचालन वशिष्ठ नारायण तिवारी ने किया। अन्त में संजय उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के तमाम पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related

UP 2171296416593363549

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item