aajtaktimes

मुख्यमंत्री ने सुनीं मृतक आश्रित कर्मचारी संघ की समस्याएं

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रान्तीय नेतृत्व में गत दिवस लखनऊ में आयोजित धरने के दौरान प्रमुख सचिव आलोक रंजन से हुई वार्ता असफल रही। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद व महामंत्री विनोद यादव द्वारा उसी समय अनिश्चितकालीन धरने का आह्वान किया गया जिसके 6वें दिन मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संघ की समस्याओं को सुनकर प्रमुख सचिव को निर्देशित किया कि शीघ्र ही निराकरण हो। मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद, महामंत्री विनोद यादव के अलावा जौनपुर के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, कुमैल हैदर, अमित कुमार, दिनेश सिंह, अजय सिंह, दीप नरायन, रघुवर सेठ, राजाराम शामिल रहे।

Related

UP 5440013786848962850

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item