aajtaktimes

इस वर्ष की गर्मी को सदैव रखा जायेगा यादः डा. दिलीप

जौनपुर। इस वर्ष की प्रलयंकारी गर्मी व लू सदैव याद किया जायेगा। कई दशकों में अप्रैल माह सबसे गर्म, सूखा व तेज हवाओं वाला सिद्ध हो रहा है। जौनपुर सहित पूर्वांचल में पारा 44 डिग्री सेंटीग्रेड है जबकि उत्तर, मध्य एवं पश्चिम भारत में कई जगहों पर 46 का भयानक स्तर पार है। उक्त जानकारी अलका ज्योतिष केन्द्र के निदेशक डा. दिलीप सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 20-30 किमी प्रति घण्टे की गति से बहने वाली शुष्क पछुआ हवा एवं उमस ने तो जनजीवन में हाहाकार मचा दिया है जिसके चलते जल की भयानक कमी रहेगी। प्रचण्ड गर्मी व तपन से अल्पकालिक राहत तो मिल जायेगी परन्तु गर्मी कायह क्रम मई-जून भर चलता रहेगा। श्री सिंह ने यह भी बताया कि ज्योतिष एवं विज्ञान के दर्पण में मौसम के भयानक उथल-पुथल में सूर्यपर होने वाले हलचलों, सौर कलंकों, सौर आंधियों, धु्रवीय हवाओं, समुद्री जलधाराओं, तिब्बत एवं पामीर के पठार, समुद्री लहरों एव अलनानो, लानीनो सहित तमाम प्रकार के प्रदूषणों के अलावा लोकल हीटिंग, आजोन परत, सीमेन्टीकरण, हरियाली के अलावा पेड़-पौधों का लगातार कम होना अहम् भूमिका निभायेगा।

Related

UP 915688482515721674

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item