aajtaktimes

खुद के लिए वक्त नहीं मिलता तो ये रहे दमदार नुस्खे

आप कई बार सोचते होंगे कि काश जिंदगी में और वक्त होता। दिन कुछ और लंबे होते। घंटे थोड़े और खिंच जाते। तो आप अपने कई जरूरी काम निपटा पाते। अकसर आपको काम निपटाने में वक्त की कमी का एहसास होता है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत, दिन भर में निपटाए जाने वाले काम की फेहरिस्त बनाने से करते हैं। बल्कि कुछ लोग तो कई लिस्ट बना लेते हैं कि ये काम आज ही निपटाने हैं। मगर होता यूं है कि उनमें से ज्यादातर काम अधूरे ही रह जाते हैं।कभी दफ्तर के काम, तो कभी घर की जरूरतें, आपको लिस्ट से ध्यान हटाने पर मजबूर करती हैं। फिर दिन खत्म होता है और आप उस फेहरिस्त पर हसरत भरी नजर डालकर कहते हैं, काश! थोड़ा वक्त और मिल जाता तो ये काम भी निपट जाते। कभी आपने सोचा कि आखिर ऐसा होता क्यों है? वजह साफ है जनाब। आप जो हमेशा वक्त की कमी का रोना रोते रहते हैं, असल में वो इसलिए होता है कि आप वक्त की अहमियत ही नहीं समझते। जैसे हम वक्त बर्बाद करते हैं, अगर वैसे ही हम खाना बर्बाद करें तो धरती का हर इंसान आधा पेट ही खा सकेगा। चलिए आपको पांच तरीके बताते हैं जिनसे आप अपना वक्त बर्बाद होने से रोक सकते हैं।

Related

news 1666376967564307213

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item