aajtaktimes

एमपीः बजरंग दल की शिकायत पर चर्च में घुसी पुलिस, रुकवाई शादी

मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को पुलिस एक चर्च में घुस गई और वहां चल रही शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल की शिकायत पर की जिसमें दूल्हा दुल्हन के धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार कोलागांव ‌थाने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने चर्च में प्रवेश किया और चर्च के फादर सैम समुअल और दूल्हे के माता पिता सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सतना के सीएसपी सीताराम यादव ने बताया कि दूल्हन अभी नाबालिग है और उसके 18 साल पूरे करने में अभी दस दिन बाकी हैं। उन्होंने बताया कि चार साल पहले लड़का लड़की ने धर्मांतरण कर लिया था, लेकिन इस संबंध में जिले के अधिकारियों को सूचित नहीं किया गया। बिना सूचना दिए धर्मांतरण करना राज्य के कानून के अनुसार अपराध है। सतना के एसपी मिथिलेश शुक्ला ने बताया कि लड़की नाबालिग है और हिंदू है। वहीं चर्च के प्रवक्ता मरियोश जोशेफ ने इस तरह के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि दूल्हा और दूल्हन दोनों ही क्रिश्चियन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारे मामले के पीछे बजरंग दल और आरएसएस हैं। 

Related

news 6533705179619530283

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item