कबीना मंत्री गोप, सुरेश पहुंचे सिविल जाना हाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_120.html
बाराबंकी। जिले की कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम रफीपुर मजरे टेरा खुर्द में आज सिलेण्डर फटने से सात लोगों की मौत हुई। जबकि सात अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हुए। साथ ही कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें भी आयीं। सभी घायलों को इलाज के लिए राजधानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान सात लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो महिलाओं सहित पांच बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप, एमएलसी राजेश यादव के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव पहले घटना स्थल पहुंचे। तत्पश्चात सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये मुआवजा देने की घोषणा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ राजेश पाण्डेय ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देवा के ग्राम रफीपुर मजरे टेरा खुर्द में आज शादी की खुशियां देखते ही मातम में बदल गयीं। यहां एक घर में तेल पूजन दिवस पर चल रहे कन्याभोज के दौरान अचानक सिलेण्डर फटने से 14 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए। जिनमें सात लोगों को अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। मृतकों में पांच बच्चे व दो महिलाएं शामिल बताये गये हैं। ग्राम रफीपुर में लल्लाराम पाल (23) के घर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान तेल पूजन दिवस पर कन्याभोज चल रहा था। बताते हैं कि वहीं पर खाना बनाते समय अचानक छोटा सिलेण्डर फट पड़ा। सिलेण्डर फटने से ही वहां पर मौजूद मेहमानों की भीड़ को चोट आयी है। साथ ही विकराल रुप में वहां आग भी लग गयी। हादसे में लल्लाराम सहित कलावती (60), सोनम (03), आदित्य (04), खुशी (03), गोलू (04), विवेक (02), ज्ञानवती (46) गम्भीर रूप से जख्मी हुई। जबकि ममता (20), ममता (18), रश्मि (04), लल्ला (25), रानी (30), अंशिका (04) तथा रोली (07) भी गम्भीर रूप से झुलस गये। सूत्रों के अनुसार, सात लोगों ने इस दर्दनाक हादसे में दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों में लड़के की मौसी और मामी भी शामिल हैं। मरने वाले सभी लोग 60 से 70 प्रतिशत के बीच जल चुके थे। इनमे के सात लोगों की मृत्यु होने की खबर है। मृतकों का अन्य विवरण प्राप्त नही हो सका है। अन्य जख्मी लोगों को जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल लखनऊ के लिये रेफर किया गया है। घायलों में कई अन्य भी शामिल बताये गये है। जिनको मामूली चोटें आयी है। हादसे की सूचना पाकर अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।

