aajtaktimes

हादसे में दो हलाक, सपना चकनाचूर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सुनहरे युगल भविष्य की आस लिये एक युवक सहित एक अन्य की आज सड़क
हादसे में दर्दनाक मौत हुई। मृतक युवक अपने विवाह का कार्ड (न्यौता) देने
अपने ननिहाल कोतवाली देवा क्षेत्र के सालेहनगर आया था। प्राप्त जानकारी
के अनुसार, जनपद सीतापुर के कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम कुंवरपुर निवासी
जय सिंह 20 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश सोमवार को अपने ननिहाल कोतवाली देवा के
ग्राम सालेहनगर अपने विवाह का कार्ड देने आया था। आज सुबह वापस घर जाने
के लिए वह ननिहाल के पड़ोसी विजुर सिंह 22 वर्ष पुत्र रामाशीष सिंह के साथ
निकला। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के रीवां-सीवां चौकी के निकट एक तेज रफ्तार
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में साइड से ठोकर मार दी। जिसमें
दोनों लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को उपचार के लिए राजधानी
के गुडम्बा थाना निकट ज्योती हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार
दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूत्रों की माने तो, एक स्थानीय तथाकथित
भाकियू नेता द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को मौके से फरार करवा दिया गया। घटना
की सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक जयसिंह का विवाह
आगामी 28 अप्रैल को होना तय हुआ था। जय सिंह की मौत की खबर सुनते ही वधू
परिवार में भी शोक का माहौल छा गया। मृतक जयसिंह की होने वाली अर्धागिनी
का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related

UP 6149664132937492396

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item