आदर्श तालाबों पर गर्मी की मार, जलभराव की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_65.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्रीष्मऋतु की दस्तक देते ही क्षेत्र में मनरेगा
के तहत खुदवाये गये अधिकांश आदर्श तालाबों का जल पूर्ण रूप से सूख चुका
है। जिससे पशु पक्षियों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है। गौरतलब है
कि पशु पक्षियों को पेयजल व स्नान करने के उद्देश्य से विगत वर्षों
खुदवाये गये अधिकांश जलाशय जल विहीन हो गये जो चिन्ता का विषय बनता जा
रहा है। जब ये तालाब जलमग्न होते थे तो पालतू व जंगली पशु पक्षी जल
मुर्गियां आदि इन्ही तालाबों में विहार करती थी। तालाबों का जल सूखने से
पशु पक्षियांे के लिए पेयजल संकट पैदा हो गया है। जिसके सम्बन्ध में
मण्डलउपाध्यक्ष भा.कि.यू. निसार मेंहदी ने जल विहीन तालाबों में शासन से
जल भराये जाने की मांग किया है।

