सर्राफा व्यापारियों को कांग्रेस का समर्थन, धरना जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_372.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम ने
सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी से एक्साइज टैक्स वापस लेने की मांग की। उन्होेनें कहा कि मोदी
सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। इनका आवाम के हितों से कोई लेना देना
नही हैं। उनकी हठधर्मी के चलते सर्राफा व्यापारी जहां बेरोजगारी की कगार
पर पहुंच गये हैं। वहीं कारीगरों के परिवार के आगे भुखमरी की समस्या खड़ी
हो गयी। व्यापारी हित में केन्द्र सरकार तत्काल अपनी हठधर्मिता छोड़कर
उत्पाद कर तुरन्त वापस लें। श्री गौतम ने कहा कि आम सराफा कारोबार बंद
हुए तो 41 दिन हो गये हैं ऐसे में सहालक के समय जहां आवाम को काफी
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं वही स्वर्णकार की दुकानें बंद होने
के कारण काम करने वाले कारीगरों के घरों में भुखमरी की कगार पर हैं लेकिन
हठधर्मिता के चलते केन्द्र सरकार उत्पाद कर वापस नही ले रही हैं और सराफा
कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके सड़को पर संघर्ष करने को मजबूर हैं।
श्री गौतम ने आगे कहा कि यह वही भाजपा के लोग हैं जिन्होंने जब यूपीए
सरकार ने अपने बजट में 1 प्रतिशत उत्पाद कर लगाया था तो यूपीए सरकार के
इस कर को आवाम व्यापारी विरोधी बताया था, और ऐसे समय में स्थानीय लोकसभा
सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने अपनी सरकार से विरोध व्यक्त करके उत्पाद कर
सरकार को वापस लेने के लिये विवश कर दिया था लेकिन आज भाजपा के सांसद व
नेताओं में नैतिक एहसास का पतन हो चुका हैं। उनकी हिम्मत नही हैं कि 41
दिन तक सड़क पर संघर्ष करने वाले व्यापारी और कारीगरों की पीड़ा सत्ता के
मद में चूर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री तक पहुचायें। हम सभी कांग्रेस
परिवार के लोग सराफा व्यापारियों की इस लड़ाई में पूरी तरह से साथ हैं और
सड़क से लोकसभा घेरने तक लड़ाई में इनके साथ हैं।

