यूपी कोआपरेटिव चेयरमैन पहुंचे बैंक, लिया जायजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_826.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्थानीय डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड में गत् दिनों हुई
डकैती एवं लूट की दुस्साहसिक घटना की जानकारी करने के लिए उ.प्र.
कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन फतेह बहादुर सिंह अपने बैंक अधिकारियों की टीम
के साथ बैंक मुख्यालय पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। उनके साथ
प्रदेष बैंक के वाईस चेयरमैन एवं बाराबंकी डीसीबी के चेयरमैन धीरेन्द्र
कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन फतेहबहादुर
सिंह ने कहा कि बैंक में जमा धन आम गरीब जनता का है। बैंक उसके ट्रस्टी
के रूप में कार्य करता है इसलिए बैंक हित को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान
करते हुए बैंक की सुरक्षा का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होने घटना में
मृतक पीआरडी जवानो के प्रति अत्यन्त दुःख प्रकट करते हुए गहरी संवेदना
व्यक्त की तथा बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों तथा बैंक प्रबन्धन द्वारा
मृतकों के परिजनों को दी गयी दो-दो लाख की तात्कालिक सहायता धनराशि और
बैंक सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा के प्रस्ताव पर मृतक पीआरडी जवानों के
एक-एक आश्रित को बैंक में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में नियोजित
करने के प्रबन्ध कमेटी के निर्णय को मानवीयता करार दते हुए भूरि-भूरि
सराहना की तथा बैंक मुख्यालय व सभी शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता
किये जाने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने बैंक के मुख्य कार्यपालक
अधिकारी अनूप कुमार व उपमहाप्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार यादव प्रगति गौतम
तथा शाखा नवाबगंज एवं बैंक मुख्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों से घटना
की समीक्षा करते हुए पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उ.प्र.
कोआपरेटिव बैंक के स्टाफ आफीसर (चेयरमैन सेल) पवन पाण्डेय तथा बैंक के
अधिकारी नरेन्द्र वर्मा, उमाशंकर वर्मा, सुनीता वर्मा, विवेक श्रीवास्तव,
विश्णुकान्त पाण्डेय, अरूण प्रकाश वर्मा, श्यामलाल वर्मा, ज्ञानेन्द्र
प्रताप सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

