शिक्षणेत्तर संघ का धरना, सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_873.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रान्तीय आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित
शिक्षणेत्तर संघ की जिला इकाई का एक दिवसीय सांकेतिक धरना गन्ना कार्यालय
मे किया गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने की।
उन्होने धरने पर आये हुए बाराबंकी के समस्त मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहां कि ये लड़ाई सम्मान की है। इसे हम
हर स्तर पर जीतेंगे। उन्होने कहा कि हमारी उच्च योग्यताओं का अनदेखा की
गयी है। जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश
अध्यक्ष श्री जुबेर अहमद जी ने शिरकत की। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते
हुए कहा कि ये कैसी विडम्बना है शिक्षा विभाग की जहां पर शिक्षा का कोई
मोल नहीं है। उच्च स्तरीय योग्यता होते हुए भी मृतक आरित को चतुर्थ
श्रेणी पर कार्य कर रहा है। कर्मचारी 15-20 वर्षो से या पूरी सेवाकाल एक
ही पद पर बिता देता है। उसे कोई पदोन्नति नहीं दी जाती है। ये सरासर
अन्याय है। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ इस अन्याय के खिलाफ
जिले से लेकर प्रदेश तक सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। इसी
सम्बन्ध में 20 अप्रैल को मृतक आश्रित कर्मचारी विधान सभा का धेराव करेगा
अगर सरकार ने उनकी मांगो पर सहमति नही जतायी तो। राष्ट्रीय शिक्षक नेता
श्री सुशील पाण्डेय ने दो टूक में सरकार को चेतावनी दी कि मृतक आश्रितों
को न्याय न मिला तो पूरा प्रा0 शिक्षक संगठन इनकी लड़ाई में कूद पड़ेगा। और
इनके साथ 20 अप्रैल को विधान सभा घेराव में शामिल होगा। जूनियर शिक्षक के
जिलाध्यक्ष श्री अरूणेन्द्र कुमार वर्मा ‘‘मुन्ना’’ ने धरने में आये सभी
मृतक आश्रित कर्मचरियों को सम्बोधित करते हुए कहा अपने साथी शिक्षक के
पाल्यों को अकेला नही छोड़ेगा। जिले से लेकर प्रदेश तक पूरा जूनियर शिक्षक
संध मृतक आश्रितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा। और 20 अपै्रल की
ऐतिहासिक लड़ाई में पूरा सहयोग करेगा। प्रदेश सचिव पंकज बाजपेई ने कहा कि
कर्मचरी इस बार सरकार की झासे में आने वाला नहीं है। और आर-पार की लड़ाई
भी मंशा से 20 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेगा। प्रदेश संघ लेखाकर कुलदीप
द्विवेदी ने घरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश का
समस्त शिक्षक संगठन मृतक आश्रित शिक्षेणत्तर कर्मचारी के न्याय की लड़ाई
को साथ में लड़ेगा। धरने में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष
हरिश्चन्द्र वर्मा, कुलदीप वर्मा, अनुपम अवस्थी, नितिन, सफीर, अशोक,
ललित, नीरज, रामकेश, रामराज, प्रवीण, पवन, दीपक आदि लोग मौजूद
रहें।

