aajtaktimes

संसद में नजमा पर भड़के ओवैसी, 'आप मेरी बीवी की तौहीन कर रही हैं'

नई दिल्ली। लोकसभा में आज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्लाह और एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच हल्की नोकझोंक हो गई। इस दौरान जब औवेसी के सवालों का नजमा हेपतुल्ला जवाब दे रही थी तो सदन में भारत माता की जय़ के नारे भी लगे।
लोकसभा में अल्पसंख्यकों की सुविधाओं के मुद्दे पर बात हो रही थी। इसी दौरान औवेसी ने नजमा हेपतुल्ला की बात पर हंगामा कर दिया। नजमा का कहना था कि पीएम का हम धन्यवाद करते हैं। NMDFC में हम दो तरह के लोन देते हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए इतना काम किया। मैं आपको कहूंगी औवैसी साहब कि आप अपनी पत्नी के नाम पर लोन ले लीजिएगा आपको मिल जाएगा, इसके बाद वो हंसने लगी। इस पर औवेसी भड़क उठे। उन्होंने नजमा से कहा कि आप मेरी पत्नी की तौहीन कर रही हैं।  आपके शौहर के बारे में कुछ कहूं तो आपको अच्छा लगेगा क्या। इस पर नजमा ने कहा कि आप नाराज़ ना हों, मैंने आपकी पत्नी को बुरा नहीं कहा।

Related

UP 398002760991744540

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item