अग्निकांड पीडितो से मिले पुनिया
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । प्रशासन जिला योजना में बजट का प्रावधान करके जिला अस्पताल की बर्न यूनिट का आधुनिकीकरण करके उसकी क्षमता 6 बेड से बढ़ाकर 30 बेड की करे, जिससे इस भीषण गर्मी में आग से घायलो की तत्काल मुख्यालय पर ही चिकित्सा मिल सके । विकास खण्ड देवा के रफीपुर की विवाह के घर में आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगो की मृत्यु एक ह्रदयविदारक घटना है । सरकार घटना में मृतको के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलो को 2 लाख रु. तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये ।
राज्य सभा सांसद पी. एल. पुनिया ने उक्त अनुरोध आज कांग्रेसजनों के साथ रफीपुर ग्राम में पंहुचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें शोक संवेदना देने के पश्चात जिला प्रशासन के द्वारा प्रदेश सरकार से किया । ग्राम रफीपुर में भुक्तभोगी परिवार से मिलाने के पूर्व जिला योजना की 2016-17 की बैठक में सांसद पीएल पुनिया ने पूरी मजबूती से जनपदीय प्रभारी कारागार राज्यमंत्री, जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियो, मंत्रियो, जिला प्रशासन से कहा कि भीषण गर्मी के चलते सम्पूर्ण जनपद में अग्निकांड की घटनाये प्रतिदिन हो रही हैं और जिला अस्पताल में जो बर्न यूनिट स्थापित है, वह सिर्फ 6 बेड का है जबकि विकास देवा में लगी आग में 16 लोग गभीर रूप से जल गये थे, जिसमे 8 की मृत्यु हो गयी है । एक की चिकित्सा जनपद मुख्यालय पर, एक का डॉ राम मनोहर लोहिया में तथा 6 गंभीर रूप से जलो की चिकित्सा सिविल हॉस्पिटल लखनऊ में हो रहा है इसलिये जनपद मुख्यालय के अस्पताल स्थित बर्न यूनिट का आधुनिकीकरण के साथ उसकी क्षमता तत्काल बढ़ाया जाना नितांत आवश्यक है, जिससे आपात स्थिति में घायलो को जनपद मुख्यालय पर ही चिकित्सा मिले और उनका जीवन बचाया जा सके ।
सांसद पीएल पुनिया ने पीड़ित परिवार से भेट करके उन्हें आश्वस्त किया कि लखनऊ के सिविल अस्पताल में जिन घायलो का चिकित्सा हो रही है उसमे किसी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी और अच्छी चिकित्सा सुविधा के सम्बन्ध में पी एल पुनिया ने लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. एन. एस. यादव से वार्ता कर घायलो को अच्छा चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार का एक-एक सदस्य आपके दुख में शामिल है और परमपिता परमात्मा से यह प्रार्थना करते है कि शोक में डूबे परिवार को इस महान दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे और गंभीर रूप से घायल जिनकी चिकित्सा चल रही है जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ आकर रहे । इस दर्दनाक घटना में प्रशासन तथा सरकार ने जो छतीपूर्ति और चिकित्सा के लिये जो आर्थिक मदद की घोषणा किया है वह किसी तरह से पर्याप्त् नहीं है कियोंकि इस दर्दनाक घटना में सब कुछ बर्बाद ही नहीं हो गया है आठ जाने भी गयी है उनके आश्रितों को कम से कम 10-10 लाख रु. तथा घायलो की चिकित्सा लम्बे समय तक चलना है और लम्बी जिंदगी काटना है ऐसे में गंभीर रूप से घायलो को चिकित्सा के लिये 2-2 लाख रु. से कम आर्थिक मदद घायलो के प्रति बेमानी होगी ।
राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया के साथ विकास खंड देवा के ग्राम रफीपुर में पीड़ित परिवार को शोक संवेदना देने वालो में कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपक सिंह, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, के. सी. श्रीवास्तव, विजय पाल गौतम, ज्ञानेश शुक्ला, देवा ब्लाक अध्यक्ष इज़हार अहमद,अक़ील अंसारी, लल्लन वारसी, रमेश यादव आदि कांग्रेसजन थे ।
