महंगाई की एक और मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_505.html
बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू
दिल्ली में पेट्रोल 62.19 रुपए प्रति लीटर
डीजल 50.95 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा
ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल पर जहां 1.06 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है, वहीं डीजल पर 2.94 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गयी हैं।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल 61.13 की बजाय 62.19 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं एक लीटर पेट्रोल के लिए 48.01 की जगह 50.95 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इससे पहले इसी महीने की 16 तारीख को पेट्रोल के दाम में 0.74 पैसे और डीजल में 1.30 रुपये की कमी की गई थी। आईओसी ने बताया कि पेट्रोलियम के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद मूल्य और रुपये तथा अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट के वर्तमान स्तर के कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।