गम्भीर रूप से घायलों में ेएक की गयी जान, दूसरे की हालत नाजुक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_401.html
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के सीठापुर में घर से 5 सौ मीटर दूर मार्निंग वाक करने गये सुरेन्द्र सिंह को मारने के उद्देश्य आये उसी गांव के दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दिया। गम्भीर रूप से घायल लालचन्द्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह रोज की भांति बुधवार को टहलने के लिये घर से निकले। अब वह घर से लगभग 5 सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि तभी उसी गांव के लालचन्द्र सिंह सहित एक अन्य ने जान से मारने की नियत से उन्हें घेर लिया। उनके द्वारा हल्ला मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जुट गये जिन्होंने दोनों हमलावरों की जमकर धुनाई कर दिया जिसके चलते लालचद्र की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया जबकि घायल को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर ले जाया गया। उधर जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं सहित तमाम थानों के प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित लोग पहुंच गये। वहीं दूसरी ओर मृतक लालचन्द्र के परिवार वाले थाने के सामने लगभग आधे घण्टे तक जाम लगा दिये। इतना ही नहीं, तोड़-फोड़ करते हुये लोगों ने खाना बनाने वाले फालोवर से भोजन छीनकर बाहर फेंक दिये। इसके अलावा दरोगा सहित सिपाही से मारपीट किये जहां काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।

