aajtaktimes

अब जिलाधिकारी के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे पीड़ित अधिवक्ता

जौनपुर। लगभग डेढ़ माह पूर्व अधिवक्ता व पत्रकार के घर हुई चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकाम दिख रही है जबकि वह बार-बार दावा कर रही है कि टीम लगी हुई है और शीघ्र ही चोर पकड़ लिये जायेंगे। फिलहाल इतने दिन तक चोरी का पर्दाफाश न होने से क्षुब्ध अधिवक्ता अब जिलाधिकारी के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने का मूड बना रहे हैं। मालूम हो कि यह मामला बक्शा थाना क्षेत्र के ढेरापुर गांव की है जहां के निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्र हैं तथा उनके पुत्र एक प्रमुख समाचार पत्र के पत्रकार हैं। उनके अनुसार 15/16 मार्च की रात चोर कीमती जेवर, कपड़े, बर्तन सहित नकदी पार कर दिये जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिस पर डाग स्वाक्यड सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किये। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया लेकिन पुलिस लगभग डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी चोरों को पकड़ने में नाकाम दिख रही है। हालांकि इस संदर्भ में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमण्डल में आरक्षी अधीक्षक से मिला जिस पर उन्होंने शीघ्र ही पर्दाफाश कराने का दावा किया। साथ ही वही राग थानाध्यक्ष भी अलाप रहे हैं लेकिन न जाने क्यों चोर पुलिस पकड़ से दूर हैं। फिलहाल ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट ने कलेक्टेªट बार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बार कौंसिल और बार कौंसिल आफ इण्डिया से लिखित रूप से शिकायत करते हुये अब भूख हड़ताल पर बैठने का मन बना रहे हैं। इसी क्रम में गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’ ने आरक्षी अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुये शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश करने की मांग किया है, अन्यथा उन्होंने कहा कि पत्रकार की समस्या को लेकर एसोसिएशन आगे की कार्यवाही करेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related

UP 52270670324171452

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item