aajtaktimes

मानव एकता दिवस पर निरंकारियों ने लगाया रक्तदान शिविर

जौनपुर। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में देश में रक्तदान शिविर लगाये गये। इसी उपलक्ष्य में मदरहां स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने किया। इस मौके पर जेएन पाण्डेय जोनल इंचार्ज ने कहा कि ’’रक्त नालियों में नहीं, बल्कि इंसान की नाड़ियों में बहे’’। सद्गुरू के इस संदेश को रक्तदाताओं ने जीवन्त करके दिखाया। उन्होनें कहा कि संत निरंकारी मिशन 24 अप्रैल के दिन हर वर्ष पूर्व गुरू प्रवर्तक बाबा गुरवचन सिंह महाराज के अमूल्य जीवन से प्रेरणा लेने के लिये मानव एकता दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन बाबा जी को कुछ अराजक तत्वों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. एस. दास, डा. आलोकमणि त्रिपाठी व उनकी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर शंकर दयाल मुखी, घनश्याम जी, जैनू राम, राजेश प्रजापति संचालक, सुखदेव सिंह क्षेत्रीय संचालक, श्याम लाल साहू कार्यक्रम संयोजक, उदय नारायण जायसवाल, राज बहादुर, प्रीतम, पिन्टू, प्रमोद के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन विनोद कुमार ने किया।

Related

UP 805742448534869742

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item