मनरेगा मजदूरों के पेट पर मारा जा रहा लात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_919.html
जौनपुर। जनपद के धर्मापुर ब्लाक क्षेत्र में मनरेगा मजदूरों का काम जेसीबी मशीन से करवाकर उनके पेट पर लात मारा जा रहा है। इस पर मजदूरों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। मालूम हो कि स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा विशेषरपुर में स्थित नाले के बगल में चकरोड बनाने का काम हो रहा है। देखा जा रहा है कि सम्बन्धित लोगों की मिलीभगत से मनरेगा मजदूरों का काम जेसीबी मशीन से करवाया जा रहा है। यह काम मनरेगा मजदूरों से न करवाकर मशीन से कराकर विभागीय लोग न जाने क्या संदेश देना चाह रहे हैं? फिलहाल क्षेत्रीय लोगों व मजदूरों ने जिलाधिकानी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये इस काम में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।

