aajtaktimes

ट्रक की चपेट से अधेड़, उपचार के दौरान हुई मौत

जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित सिंगरामऊ बाजार में बैंक के सामने ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति का दोनों पैर कट गया। घायल व्यक्ति क्षेत्र के ही मिश्रौली गांव निवासी हरिशंकर दूबे 55 वर्ष थे जो किसी कार्य से बाजार आये थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे बैंक के पास सड़क पार कर रहे थे कि उस समय ट्रक की चपेट में आ गये। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर हालत देखते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी जिस पर पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

Related

UP 6751083068585564939

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item