युवक पर अपहरण व दुराचार का मामला दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_509.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जनपद अम्बेडकरनगर के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने के अलावा 10 दिन तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने अपहरण व दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज करके जांच भी शुरू कर दिया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि अम्बेडकरनगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान पुत्र रामप्रीत की गांव में रिश्तेदारी है। इसके चलते वह बराबर आता-जाता है। आरोप है कि बीते 8 अप्रैल को सिलाई सीख करके वह घर लौट रही थी कि रास्ते में प्रदीप मिला जो बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 10 दिनों तक जान से मारने व परिवार के लोगों को खत्म करने की धमकी देकर युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। इसके बाद उसे किसी से कुछ न कहने की धमकी देते हुये तुलसीनगर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर युवक भाग गया। युवती घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई जिस पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर अपहरण व दुराचार का मामला दर्ज कराया।

