कानून से खिलवाड़ कर रही सरकार : पूनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_41.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । केन्द्र व प्रदेश की सरकार कानून की मुख्य भावना से खिलवाड़ कर रही है । 2013 में पारित खाध सुरक्षा कानून ढाई वर्ष बाद पुरे प्रदेश में लागु करने की बात करके यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के करोडो गरीबो का वर्षो तक इसके लाभ से वंचित रखा गया और आज भी सरकार के पास कोई ऐसी तर्कसंगत प्रणाली नहीं है जिससे मूल रूप से यह कानून लागु हो सके ऐसे में गरीबो को 3 रु में प्रतिकिलो चावल, 2 रु में गेहु तथा 1 रु में मोटा आनाज पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खाने को बाध्य होना पड़ेगा ।
उक्त बाते सांसद पी. एल. पुनिया ने प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस परिवार द्वारा छाया चौराहे से आयोजित पदयात्रा के समापन पर स्थानीय सुमित्रा लॉज में होली मिलन समारोह के अवसर पर व्यक्त किया । जिसकी अध्यक्षता अमर नाथ मिश्रा तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया ।

होली मिलन समारोह में होली के पवन पर्व की बधाई देते हुए पी एल पुनिया ने कहा कि देश की मोदी सरकार और प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने यू.पी.ए. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा, आर.टी.आई, शिक्षा का अधिकार को प्रभावी ढंग से लागु नहीं किया । आज होली मिलन के अवसर पर हमे यह प्रतिज्ञा लेनी है कि हम केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, कुशासन, भाई-भतीजावाद, सरकारी धन की लूट और खोखलेवादे को उजागर करके रहेगे और जब तक जनपद में तिरंगा परचम नहीं लहरायेंगे चैन से नहीं बैठेंगे ।
होली मिलन के अवसर पर कांग्रेस परिवार को बधाई देने वालो में मुख्य रूप से गयासुद्दीन किदवई, रिज़वान उर रेहमान किदवई, छोटेलाल चौरसिया, दीपक सिंह, गौरी शंकर मिश्रा, फवाद किदवई, रामजियावन यादव, के सी श्रीवास्तव, मंजू दीक्षित, सना मुही, शबनम वारिस, आराधना रावत, पिंकी पाण्डेय, सरोज गौतम, सिद्दीक़ पहलवान, मो. इरफ़ान, रमन द्विवेद, कमल भल्ला, जयंत गौतम, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अखिलेश वर्मा, महबूब किदवई, दुर्गेश दिक्सित, ज्ञानेश शुक्ला, मो. इज़हार, सुहेल अहमद, दानिश खान, शिव बहादुर वर्मा, राम सागर यादव, जफरुद्दीन, अक़ील अंसारी, अनुराग सिंह अन्ना, अजय रावत, विजय पाल गौतम, राम हरख रावत, फैसल किदवई, सिकंदर रिज़वी, बाबू खान, मो. वैस, प्रताप वर्मा, घनश्याम श्रीवास्तव, तुषार जैसवाल, बबलू गौतम, राजाराम गौतम, मंगल सिंह, मंगल जायसवाल, सूर्य प्रकाश वर्मा, सद्दाम व कांग्रेसजन उपस्थित थे ।