जैदपुर में होली मिलन में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_77.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर कस्बे के मोहल्ला उसरी मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि तफज्जुल हुसैन अंसारी थे । इस मौके पर लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर होली की मुबारकबाद दी, होली मिलन समारोह मे पहुचे मुख्यअतिथि तफज्जुल हुसैन अंसारी का कन्हैया लाल, सन्त कुमार लोधी, भजनलाल , पूर्व सभासद राम औतार रावत आदि लोगो ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए तफज्जुल हुसैन अंसारी ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम और आपसी सदभाव को बढ़ाता है, होली का त्योहार खुशियो का त्योहार है क्योकि इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी और बालक प्रहलाद को ईश्वर ने आग से बचा लिया था और होलिका आग मे जल गयी थी । अंसारी ने कहा कि इसलिए इस त्योहार का अपना महत्व है भारत मे इस त्योहार को सभी लोग मिलजुल कर मनाते है,जो समप्रदायिक ताकतो के मुह पर एक तमाचा है, अन्त मे उन्होने हिन्दुस्तान जिन्दाबाद कहते हुए सभी लोगो को धन्यवाद दिया इस मौके पर आसिफ स्पोटर, वहीद सलमानी,कफील अहमद, बब्बू जायसवाल, धीरज नेता, राजन बकसोर, मास्टर सफीर अहमद, कलीम चौधरी, मोहम्मद असलम, अब्दुल तव्वाब, रेहान अंसारी, मोहम्मद जैद, सभासद मंशाराम सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद थे ।