aajtaktimes

झारखंड: मोदी रैली के विरोध में बंद, सैकड़ों गिरफ्तार, दो गाड़ियां जलाईं

झारखंड के जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान 220 बंद समर्थकों को एहतियात के तौर पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ़्तारियां कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला ज़िले में हुईं जहां पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी हिरासत में हैं। पुलिस अधीक्षक महथा ने कहा कि सभी नेशनल हाइवे पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वह खुद ज़िले के उपायुक्त के साथ चौका में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर के पास चाईबासा ज़िले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची के सिटी एसपी कौशल किशोर ने बताया है कि राजधानी रांची में 25 बंद समर्थकों को ऐहतियातन गिरफ्तार किया गया है। सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। सिटी एसपी के मुताबिक हवाई अड्डे के पास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है, उन रास्तों पर चेकिंग अभियान जारी है। प्रधानमंत्री रांची से ही जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे।

Related

news 3962280622316502060

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item