श्री संकट मोचन मंदिर का महोत्सव हुआ सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_187.html
जौनपुर। नगर के कोतवाली चौराहे पर स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय हनुमान महोत्सव का समापन भजन संध्या व भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया। प्रथम दिन महावीर हनुमान के श्रृंगार व शोभायात्रा के साथ शुरू हुये महोत्सव के दूसरे दिन पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध देवी गीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने भजन संध्या में भक्ति रस की धारा बहा दिया जहां उपस्थित भक्त पूरी रात भक्ति रस की धारा में डुबकी लगाते रहे। इसके पहले भजन संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने दीप प्रज्ज्वलन एवं महावीर हनुमान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद रविन्द्र सिंह ज्योति ने ‘‘मैं तो रामचन्द्र जी का भक्त हनुमान हूं मइया’’, ‘‘बारम्बार प्रणाम हे बजरंग बली’’, ‘‘लोगवा कहला बल आगर सुना हे बजरंग बली’’ गाकर उपस्थित भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं ‘‘चिरई रहतीं जेहम मयरिया’’ गाकर माहौल को देवीमय बना दिया जहां उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर हो गये। इसके अलावा पारूल नन्दा व रमाशंकर साहू निराला ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सिंह व संचालन अनिल अस्थाना ने किया। सोमेश्वर केसरवानी, शशांक सिंह रानू, समाजसेवी विनीत सेठ, निखिलेश सिंह, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, मनीष सेठी, रमेश सोनी के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में मंदिर के पुजारी लालेश्वर मिश्र ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
