डी एम के कड़े तेवर , लेखपालों को किया तलब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_426.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के समस्त लेखपालों को
तलब किया और निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्रस्तुत सभी राजस्व मामलों
के निस्तारण हेतु वे तुरन्त सम्बन्धित स्थल पर जाकर फरियादी की शिकायत का
समुचित ढंग से निस्तारित करायेंगे। जिन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में
पुलिस बल की जरूरत महसूस करें, ऐसे मामलों के सम्बन्ध में लेखपाल अथवा
उनसे वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल लेकर स्थल पर जाये और मामले का स्पष्ट और
प्रभावी निराकरण कराये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया
कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए स्पष्ट निस्तारण आख्या भेजी
जाये। आख्या में सारे तथ्य अंकित किये जाये। निस्तारण के सम्बन्ध में
फरियादी को भी स्पष्ट जानकारी दी जाये।

