aajtaktimes

तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र आन लाइन शुरु की गयी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि तहसील दिवस के
मामलों में लागू नई आईजीआरएस प्रणाली के तहत उनका निस्तारण किये जाने तक
प्रतिदिन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते रहे। इसके अलावा मामलों का रेण्डम
बेसिस पर चयन करके फरियादी से दूरभाष पर बात करके यह भी फीडबैक ले ले कि
उसके प्रार्थना पत्र के निस्तारण से वह कितना सन्तुष्ट है। उन्होने कहा
कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र के लिए ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की
गयी है। सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया की ऑनलाइन
मॉनीटरिंग की जा रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर किसी तरह की शिथिलता
क्षम्य नहीं होगी।

Related

UP 7932161195651559680

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item