चार विकलांगो को वितरित किया प्रमाण पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_862.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान 04 विकलांगजनों को
विकलांगता प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने अधिकारियों को यह
भी निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में
जिले स्तर के अधिकारी स्वयं भाग ले। अपरिहार्य स्थिति में ऐसे अधिकारी
अथवा कर्मचारी को तहसील दिवस भेजा जाये, जिसे तहसील दिवस में प्रस्तुत
उनके विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र के निस्तारण की प्रगति की समुचित
जानकारी हो और पूरे संदर्भ से वह भली-भांति अवगत हो। उन्होने पूर्व के
तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों के समय से निस्तारण न करा सकने वाले
विभागों के अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिया कि उन मामलों का
तुरन्त गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। पूर्व के तहसील दिवस के 33 मामले
निस्तारण हेतु लम्बित पाये गये।

