पीआरडी जवानो को दिया जाये शहीद का दर्जा: राजेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_703.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला सहकारी बैंक की सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान ओमप्रकाश व
देशराज नाइट ड्यूटी के दौरान हत्या के मामले को बेहद निन्दनीय कृत बताते
हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने समाजवादी सरकार की कार्यप्रणाली पर
सवाल उठाये। उन्होने कहा कि जनपद में नित्य नई गम्भीर वारदातो से जनता
में भय का वातावरण है, कोई भी स्वयं को सुरक्षित नही महसूस कर रहा है।
सपा सरकार अपनी तिजोरियों भरने में लगे है, उन्हे जनता की दुख-दर्द से
कोई लेना देना नही है, पुलिस विभाग पूरे प्रदेश में निष्क्रिय हो चुकी
है। उन्होने प्रदेश से मांग की पीआरडी जवानो को शहीद का दर्जा दिलाते हुए
उनके परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी व परिवारिक क्षतिपूर्ति के
रूप में 30-30 लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए। सांसद प्रतिनिधि ने पीड़ित
परिवार से मिलकर शोक संतृप्त परिवार को ढ़ाढस बधाया।

