aajtaktimes

मृतक के परिजनों को दिया जाये तीस लाख की सहायता: रितेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर के कोआपरेटिव बैंक में हु  ई घटना को लेकर कई संगठनों ने
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। श्री अवध एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के
अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कचेहरी प्रांगण में अधिवक्ताओं
की बैठक कर मृतक पीआरडी के जवानों को श्रद्धांजलि व दो मिनट का मौन रख
शोक प्रकट किया। बीते मंगलवार की रात कोआपरेटिव बैंक में तैनात ओम प्रकाश
व देशराज की लूट की नियत से बैंक में घुसे बदमाशों ने निर्मम हत्या कर
फरार हो गये थे। श्री मिश्र ने सरकार से मांग की है मृतक के परिजनों को
तीस-तीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाया जाये और मासूम बच्चों की
मुफ्त शिक्षा के साथ उनकी विधवाओं को सरकारी नौकरी दिलायी जाये। वहीं
शिवसेना ने भी ड्यूटी के दौरान बदमाशों के हाथों मारे गये पीआरडी के
जवानों के समर्थन में गन्ना संस्थान में 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना
प्रदर्शन किया गया। शिवसेना के जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने डीएम के
माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है। श्री विद्रोही ने सरकार से
मांग की है कि पीआरडी के जवानों के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा दिया
जाये और मृतक की विधवाओं को सरकारी नौकरी मुहैया करायी जाये। शोक सभा में
पवन मिश्रा, अशोक द्विवेदी, रजनीश शुक्ला, विजय, योगी, सूरज कुमार, संतोष
कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, जैनेन्द्र, संजय कुमार, दिनेश कुमार,
कमलेश कुमार, कुशल लाल सोनी, रामकिशोर यादव, शिव बालक रावत आदि लोग
उपस्थित रहे।

Related

UP 1886393990841035911

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item