aajtaktimes

चेयरमैन ने दिखाये तेवर, दिये सफाई के निर्देश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में आहूत मासिक बोर्ड बैठक मे अध्यक्ष अंशू
सिंह ने नवरात्रि के पर्व पर नगर के समस्त मन्दिरों में साफ सफाई की
व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सफाई नायक को कड़े निर्देश देते हुए पूंजा
पण्डालों में बेहतर सफाई प्रकाश सप्ताही फार्किंग, चूना आदि के छिड़काओं
किये जाने का आदेश देते हुए वित्त वर्ष 2016-2017 केे वार्षिक अनुमानित
बजट को पारित करते हुए दो नम्बर पानी टंकी की बारिंग रिवोर किये जाने का
प्रस्ताव पास किया। अन्य विषय पर मो. शहनूर निजामी सभासद ने नगर की मेन
बाजार में नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटा कर नाले की सफाई कराये जाने
का प्रस्ताव रखा। जिससे सर्वसम्मति से बोर्ड के सदस्यों ने पारित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी प्रेमनाथ वर्मा व समस्त सभासद
आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 7747137482203799696

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item