aajtaktimes

नही हो सका लूट का खुलासा, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर मजरे भरथीपुर
में एक किसान परिवार को बंधक बनाकर हुई लाखों की लूट में पुलिस के हाथ
खाली रहे हालांकि स्थानीय पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव के
तमाम लोगों से घटना के सम्बंध में पूछताछ की। गौरतलब हो कि बीते मंगलवार
की मध्यरात्रि ग्राम लालपुर मजरे भरथीपुर निवासी किसान नन्द किशोर यादव
के घर डेढ़ दर्जन से अधिक डकैतो ने धावा बोलकर नन्द किशोर की पत्नी व
पुत्र को बंधक बनाकर करीब पांच लाख से अधिक कीमत के जेवरात लूट ले गये।
पीड़ित की तहरीर को नजरअंदाज कर मसौली पुलिस ने पीड़ित के घर तीन-चार चोरों
को दिखाते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। जबकि हकीकत यह है कि गांव वालों
के मुताबिक बदमाशों की संख्या डेढ़ दर्जन से अधिक थी। क्योंकि बंधक बनाने
वाले बदमाशों के अलावा घर के पड़ोसियों पर कई बदमाश असलहे के साथ तैनात
रहे। घटना के 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी तह तक नही पहुंच
सकी और पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि बुधवार को मसौली थानाध्यक्ष राय
सिंह यादव के साथ पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव वालो से पूरी घटना
की जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशो ने लगभग एक दर्जन से
अधिक हथगोले दगा कर पूरी तरह दहशत फैलाई दी थी। आज पूरे गांव में दहशत का
माहौल है।

Related

UP 8724037483827161047

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item