UP में गला रेतकर 2 बैंक सुरक्षा कर्मियों की हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_428.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात शातिर बदमाशों ने पुलिस बूथ के
पास स्थित कोआपरेटिव बैंक में घुसकर वहां पर तैनात दो पीआरडी के जवानों
की धारदार हथियारों से हमला करके पहले तो उनको मौत के घाट उतारा और बाद
में बैंक के दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर घुसकर और तिजोरी का ताला तोड़ने
के बाद उसके अंदर बने एक और लाकर को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी
न मिलने के बाद बदमाश वहां से निकल भागे। आज सुबह जब इस घटना की जानकारी
पुलिस अधिकारियों को हुई तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में मौके पर आईजी
जोन लखनऊ, डीआईजी फैजाबाद ने घटना का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक
को जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने के आदेश दिये।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के बाराबंकी-फैजाबाद मार्ग
पर स्थित महिला अस्पताल के सामने डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की प्रमुख
शाखा में शातिर बदमाशों ने बीती रात 2 बजे के आस-पास धाबा बोला। बदमाशों
ने सबसे पहले बैंक परिसर ड्यूटी दे रहे पीआरडी के दो जवान देशराज कनौजिया
(30) पुत्र मुंशीलाल ग्राम बबुरिहा थाना सफदरगंज व ओम प्रकाश वर्मा
(45)पुत्र केशवराम शर्मा ग्राम मीरापुर बुधवारा थाना सफदरगंज पर सबसे
पहले हमला बोला दो सुरक्षा कर्मी जब तक कुछ समझ पाते इन बदमाशों ने
धारदार हथियारों से दोनो पर हमला शुरु कर दिया और बाद में गला काटकर
बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाश इतने शातिर थे कि सुरक्षा कर्मियों को अपनी
राइफलों से गोली चलाने तक का मौका नही मिला। हत्या करने के बाद सभी बदमाश
बैंक के प्रमुख दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और जिस कक्ष में
प्रमुख लाकर रखा था उसका ताला तोड़ा और करीब आधे घण्टे तक लाकर खोलने का
प्रयास किया। लेकिन जब उनको इसमें सफलता नही मिली तो वहां से निराश होकर
सभी बदमाश निकल भागे। जाते-जाते बदमाशों ने बैंक परिसर में लगे सीसी टीवी
कैमरे तोड़ डाले और उसके अंदर लगी हार्डिस्क उठा ले गये। आज सुबह जब बैंक
परिसर के बाहर होटल पर चाय पीने आये नागरिकों को जब इस घटना की जानकारी
हुई तो उन्होने इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी शहर को दी। एक साथ दो पीआरडी
जवानों की हत्या की सूचना सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये और आनन
फानन में मौके पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय
सिंह, एसडीएम सदर नीलम यादव सहित आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। इन
लोगों ने बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेकिन उनको कहीं पर कोई
भी ऐसे सबूत हाथ नही आया जिससे उनको बदमाशों का सुराग पता चल पाता। सूचना
मिलते ही डीआईजी फैजाबाद विजय कुमार गर्ग व आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश भी
पहुंच गये। उन्होने बैंक के कर्मचारियों से लेकर आस-पड़ोस के नागरिकों से
भी घटना की जानकारी की लेकिन उनको कोई खास सफलता नही मिली। प्रभारी
निरीक्षक ने दोनो शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध
हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिये चार टीमों का
गठन किया गया है। जो जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगायेगी। एक साथ हुई
दो पीआरडी के जवानों की हत्या के बाद शहर में दहशत का माहौल व्याप्त हो
गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी
है।
24 घण्टे में होगा खुलासा: आईजी
बाराबंकी। दोहरे हत्याकाण्ड का निरीक्षण करने आये आईजी जोन लखनऊ ए सतीश
गणेश ने शंका जतायी है कि इस घटना के पीछे बैंक के ही किसी कर्मी का हाथ
है उन्होने दावा किया कि 24 घण्ट के अंदर इस हत्याकाण्ड के आरोपी काननून
के शिंकजे में होंगे। उन्होने यह भी कहा कि हत्यारों ने काफी चालाकी
दिखायी है उन्होने सीसी टीवी कैमरे तोड़ डाले हैं और हार्डिस्क अपने साथ
ले गये हैं। लेकिन उसमें से एक हार्डिस्क पुलिस के हाथ लगी है उससे
हत्यारों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।
काश अगर हमको मालूम होता...
बाराबंकी। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में बीती रात बदमाशों ने जिन दो
पीरआरडी जवानों का बेरहमी से कत्ल किया है। वह एक अप्रैल से ही बैंक
सुरक्षा में तैनात किये गये थे। रोज की तरह रात करीब एक बजे इन दो
सुरक्षा कर्मियों ने बैंक में ड्यूंटी का जिम्मा संभाला था। क्योंकि इससे
पूर्व शाम-5 बजे से रात-1 बजे तक कमलेश चन्द्र मौर्य और विनोद कुमार
मौर्य की ड्यूटी थी। 1 बजे के बाद जब दोनो सुरक्षा कर्मी ड्यूटी देने के
लिये बैंक परिसर के अंदर बंेच पर बैठे थे शायद उसी बीच बदमाशों ने बैंक
पर धाबा बोला और सबसे पहले दोनो की हत्या कर दी। क्योंकि आज सुबह जब
पूछतांछ के लिये पीआरडी जवान कमलेश और विनोद को बुलाया गया तो उनको
विश्वास ही नही हुआ कि उनके साथियों की हत्या कर दी गयी है। दोनो का कहना
था कि अगर हम लोगों को मालूम होता तो हम लोग बैंक छोड़कर घर न जाते।
कोतवाल पर गिर सकती है गाज
बाराबंकी। पीआरडी के दो जवानों की हत्या के बाद जहां शहर की कानून
व्यवस्था की पोल खुल गयी है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के
नजर में चढ़े शहर कोतवाल रवीन्द्र सिंह और चौकी इंचार्ज बड़ेल व शहर के इस
हल्के के पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है। क्योंकि आज जब घटना की
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद मौके पर पहुंचे तो उनका
पारा सातवें आसमान पर था उन्होने जमकर कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज
को लताड़ा। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर देर रात तक प्रभारी
निरीक्षक हत्यारों तक नही पहुंच सके तो इन लोगों पर कार्यवाही की जा सकती
है।
आखिर राइफल क्यों छोड़ गये बदमाश
बाराबंकी। बदमाशों ने बेरहमी से दो पीआरडी जवानों की हत्या तो कर दी
लेकिन उनके पास जो राइफलें थी उनको क्यों नही लूटा ये पूरे शहर में चर्चा
का विषय बना हुआ है। अधिकांश लोगों का कहना था कि शायद हत्यारे कहीं
आस-पड़ोस क्षेत्र के ही हैं और वह यह जानते थे कि अगर हम लोग राइफल ले
जायेंगे तो पकड़े जाने का खतरा बढ़ जायेगा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना
है कि हत्यारों ने अचानक दोनो सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोला जिससे वह
लोग अपनी राइफलों का इस्तेमाल नही कर सके। अगर सुरक्षा कर्मियों को जरा
सा भी मौका मिलता तो शायद यह घटना न घटती।
आर्थिक तंगी से गुजर रहा है ओमप्रकाश का परिवार
मसौली बाराबंकी। आर्थिक तंगी के चलते बच्चो की पढ़ाई बन्द करवा चुके
पीआरडी जवान ओम प्रकाश पुत्र केशवराम की बैंक सुरक्षा के दौरान बीती रात
हुई हत्या से दोनो नाबालिग बच्चे बेसहारा हो गये हत्या की खबर मिलते ही
पूरे गांव में जहां सन्नाटा फैल गया। वही पुत्र व पत्नी का रोते रोते
बुरा हाल है। संफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मीरापुर मजरे जकरिया निवासी
पीआरडी जवान ओम प्रकाश जिसकी बीती रात को-ऑपरेटिव बैंक बाराबंकी में
सुरक्षा डियूटी के समय बदमाशो ने हत्या कर दी है वर्तमान समय में अत्यन्त
गरीबी में जीवन बसर कर रहे पीआरडी जवान के जीविका का मुख्य साधन डियूटी
के दौरान मिलने वाले दैनिक 225 रूपये पर था गत 14 मार्च को जोड़ बटोर कर
पुत्री का विवाह करने वाले ओम प्रकाश ने गरीबी के चलते अपने दोनों
नाबालिग बच्चो की पढाई बन्द करवा दी थी मात्र 1 बीघे के कास्तकार होने के
कारण परिवार की जीविका कठिनाई से चल रही है, मृतक का छोटा पुत्र खुशीराम
पिता की मृत्यु पर एक दम बेसुद होकर आने जाने वाले लोगो को देखकर रो रहा