aajtaktimes

'बीते दो साल की उपलब्धियों का जिक्र नहीं कर रहे हैं पीएम मोदी'

असम के बारपेटा में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां तानाशाही की परंपरा लाना चाहते हैं।
सोनिया ने कहा कि खुद पीएम मोदी और उनके मंत्री एवं पार्टी के लोग बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन बीते दो साल की उपलब्धियों का जिक्र नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के लोगों को साथ लेकर चलती है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि उन्होंने छोटे व्यापारियों पर सिवाय टैक्स का बोझ बढ़ाने के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कारोबार करना मुश्किल कर दिया जिसकी वजह से वो असम से भाग रहे हैं।
सोनिया ने पीएम के विदेश दौरों पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जब बाहर होते हैं तो शांति और विकास की बात करते हैं और जब देश वापस आ जाते हैं तो नफरत और अशांति की बात करने वालों पर चुप हो जाते हैं

Related

news 1354982985360643440

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item