रुदौली में स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट पर लखनऊ सदर का कब्ज़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_452.html
अजमी रिज़वी
फैज़ाबाद । रुदौली के हिन्दू इंटर कॉलेज में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को नानपारा व लखनऊ सदर के बीच मैच खेला गया। लखनऊ सदर की टीम ने मैच जीत कर फाइनल खिताब हासिल किया। मंगलवार के फाइनल मैच का शुभारंभ फुटबाल खिलाड़ी नसीम प्रिंस.आर के यादव पीटी मास्टर.व रियाज़ुर्रहमान राना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वही पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय टीमों की मेजबानी कर रुदौली का गौरव बढ़ा है। आयोजक फराज उर रहमान ने कहा कि रुदौली का फुटबॉल से विशेष लगाव रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर तक रुदौली का नाम रोशन किया। इसी लगाव के चलते यह टूनामेंट आयोजित किया गया। फाईनल मैच को लखनऊ सदर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 -0 से नानपारा की टीम को हरा दिया। टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता व उपविजेता को कामरान.शहीम अहमद व साजिद हुसैन ने शील्ड कप व उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मो शहीम, मो कासिफ, अब्दुल जब्बार,शाह मसूद गजाली,उस्मान अंसारी,अरशद, पूर्व पालिका चेयरमैन जब्बार अली, व नयागंज पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे ।

