aajtaktimes

मौजूदा सरकार में अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहे है देशवासी : पुनिया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के साथ- साथ व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ती है । गुमराह करने वालो के हाथो में देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है, धर्म और जाती की राजनीति करने वाली पार्टी भाजपा, सपा, बसपा देश और प्रदेश की प्रगति में बाधा है । देश में सुख शांति, खुशहाली केवल कांग्रेस राज में ही संभव है । आज साम्प्रदायिकता की आग को भड़काने की कोशिश करने वाले दलो से होशियार रहकर गंभीरता से कांग्रेस पार्टी की वापसी पर गहन चिंतन मंथन करना होगा ।
उक्त बाते सांसद पी एल पुनिया ने विकास खण्ड सूरतगंज तथा नगर पंचायत रामनगर में महासचिव ज्ञानेश शुक्ला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पदयात्रा के पश्चात व्यक्त किये । सूरतगंज में अध्यक्षता रामानंद वर्मा ने व संचालन महादेव वर्मा तथा रामनगर में अध्यक्षता हेमंत वर्मा व संचालन नेक चंद त्रिपाठी ने किया ।
सांसद पुनिया ने कहा कि होली सदभाव का पर्व है जो भाई चारे का सन्देश देता है । लेकिन आज देश में उनका शासन है जो दिलो को जोडने का नहीं तोडने का काम करते है । बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आयी भाजपा  की मोदी सरकार अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सकी । सत्ता में इन 22 महीनो में इन्होंने लोकतंत्र की हत्या के साथ-साथ देश की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया है जिसके चलते किसान, मजदूर व गरीब लोग अपने बर्बादी पर आंसू बहा रहे है और देश का विकास थम सा गया है । सपा व बसपा के सभी नेता भ्रष्टाचार के आकंठ डूबे है इनके सब बडे नेताओ पर आय से अधिक सम्पति के बारे में सी. बी. आई. जाँच चल रही है ऐसे में भाजपा, सपा, बसपा से इस देश व प्रदेश की जनता किया उम्मीद करे अब देश का भविष्य सिर्फ कांग्रेस के हाथो में सुरक्षित है ।
होली मिलन समारोह में मुख़्य रूप से पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, दीपक सिंह, कपिल वर्मा, के सी श्रीवास्तव, राम हरख रावत, विजय पाल गौतम, दुर्गेश दीक्षित,अक़ील अंसारी, अनुराग सिंह अन्ना, आशीष सिंह, अनूप सिंह, महबूब किदवई, मो अहमद पठानी, प्रमोद पाण्डेय, गोविन्द त्रिवेदी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

Related

UP 2033449738212704170

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item