aajtaktimes

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेंगी पांच सितारा सुविधाएं

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पांच सितारा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रियासत में गठबंधन सरकार में आने या केंद्र सरकार की ओर से यह सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, बल्कि रियासत की सियासी पार्टियों में मुख्यालयों के मामले में भाजपा अन्य पार्टियों को कोसों दूर छोड़ते हुए कारपोरेट सेक्टर जैसी सुविधाएं अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को देने जा रही है।

12 अप्रैल 2016 को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा के नए मुख्यालय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति न्यास के उद्घाटन के  साथ ही भाजपा कार्यकर्ता हर सुविधा से लैस हो जाएंगे।

भाजपा के नए मुख्यालय की पांच मंजिला इमारत (वेसमेंट के अलावा चार मंजिला) में वाई-फाई के अलावा मीटिंग हाल, कांफ्रेंस हाल, गेस्ट हाउस और कैंटीन के अलावा लिफ्ट का भी इंतजाम है।

Related

news 3901647214045217321

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item