'भारत-पाक के बीच प्रत्यक्ष वार्ता होनी चाहिए'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_968.html
पाकिस्तान की तरफ से भारत के साथ शांति प्रक्रिया स्थगित करने के एक दिन बाद शुक्रवार को अमेरिका ने कहा कि भारत-पाक के बीच पनपे तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों को प्रत्यक्ष बातचीत करनी चाहिए।
अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हम हमेशा से मानते आए हैं और मानते हैं कि भारत-पाक के बीच रिश्ते सामान्य होने का फायदा दोनों ही देशों को मिलेगा। इसलिए हम दोनों देशों को प्रत्यक्ष वार्ता करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच वार्ता केे लिए होने वाले प्रयासों का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र में न सिर्फ शांति लाएगा, बल्कि इससे दोनों देशों को भी लाभ मिलेगा। कश्मीर मुद्दे को लेकर टोनर ने कहा कि कश्मीर को लेकर अमेरिका के पक्ष में कोई बदलाव नहीं आया है और आज भी हम कहते हैं कि इस मुद्दे का हल निकालना दोनों देशों पर निर्भर करता है।
टोनर ने कहा कि भारत-पाक के बीच सकारात्मक रिश्तों के लिए किए जा रहे हर प्रयास का हम समर्थन करते हैं। बता दें कि पाक उच्चायुक्त ने बृहस्पतिवार को कश्मीर मुद्दे को वार्ता में शामिल किए बिना कोई भी बातचीत करने से मना कर दिया है।