aajtaktimes

केशव प्रसाद मौर्या यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने

उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. शुक्रवार बीजेपी हाई कमान ने इलाहबाद के फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्या को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है |
लक्ष्मीकांत वाजपेयी अब बीजेपी अध्यक्ष नहीं रहे | आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी | मौर्या के कन्धों पर बीजेपी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है | केशव मौर्या के लिए राहे आसान नहीं है क्योंकि लोक सभा चुनाव में चमत्कारिक जीत के बाद विधानसभा चुनाव जितना पार्टी के लिए आसान नहीं है | अब देखना दिलचस्प होगा कि केशव प्रसाद मौर्या पार्टी को किस दिशा में ले जाते हैं |

विहिप, आरएसएस से जुड़े रहे हैं

आपको बता दें केशव प्रसाद मौर्या का कोई खास सियासी अनुभव नहीं रहा है. वे काफी समय से आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहे हैं | मौर्या विहिप के पूर्णकालिक सदस्य भी रहे हैं | इससे साफ़ है कि आरएसएस विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए जमीन तैयार कर रही है |
हालांकि बीजेपी हाई कमांड ने मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दो निशाना साधा है |  एक तो मौर्या बैकवर्ड क्लास से हैं, जिससे पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग को साधने की कोशिश की है | वहीँ, दूसरी तरफ उनके नाम को आगे लाकर पार्टी में गुटबाजी को ख़त्म करने का प्रयास किया गया है |
बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मौर्या बीजेपी के काफी सक्रिय नेता रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी 2017 का चुनाव लड़ेगी और जीत भी हासिल करेगी |

Related

UP 7111938200360685096

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item