aajtaktimes

राठहवेली में देवर ने भाभी की अस्मत लूटने का किया प्रयास,असफल होने पर घर से निकाला

जौनपुर में लड़की दहेज लोभियों का शिकार बनने के बाद दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लेकर पुलिस से इंसाफ मांगती फिर रही है,पहले इसके पति ने इसे मारापीटा तो वही उसके देवर ने अस्मत पर हाथ डालने की कोशिश किया । असफल होने पर उसे बाहर  निकल दिया यही नहीं लड़की का कहना है की उसका देवर तंत्र मंत्र के ज़रिये उसके पति को अपने बस में किये हुए है और जो वह कहता है वहीं वो करता है फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज  कर जाँच शुरू कर दिया है ।
जिले के  महिला थाने में बैठी ये लड़की पिछले कई महीनो से अपने हक़ व इंसाफ की लड़ाई  लिए कोर्ट व पुलिस थाने  का चक्कर लगाने पर मजबूर है । कोतवाली थाना क्षेत्र के बलुआघाट निवासी इस लड़की की शादी ढाई वर्ष पूर्व फैज़ाबाद जिले के राठहवेली निवासी  अली अब्बास से हुयी थी । परिवारवालों ने अपनी हैसियत के साथ जो हो सका उपहार सवरूप दिया पर इन लोगो ने इस लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और दहेज़ में एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे इस दौरान इसने एक लड़की को जन्म दिया तो फिर क़यामत बरपा हो गयी परिवार वाले लड़की होने का ताना देने लगे दोबारा फिर जब लड़की गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात दबाव बन कर करवा दिया ,यही नहीं इसका देवर शकील अब्बास इस पर हमेशा बुरी नज़र रखता था और एक बार इसकी अस्मत पर भी हाथ डालने का प्रयास किया  अपने पति से शिकयत किया तो उलटे उसे ही डांटने  लगे यही नहीं अपनी दिव्यांग  विवाह अपने भाई से करवाने का दबाव बनाने  लगे जब यह लोग इसे मारपीट कर घर से बाहर अपनी बच्ची के साथ निकल दिया  आखिकार वो अपने मायके पहुंची और कानून का दरवाज़ा खटखटाने लगी ।
फ़िलहाल एसपी ने मामले की गम्भीरता देखते हुए महिला थाने  को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया । फ़िलहाल पुलिस ने जाँच शुरू कर दिया है । अब देखना ये है की इन दहेज़ लोभियों को इनके कुकर्मो की सजा कब मिलती है जिन्हे उस डेढ़ साल की मासूम बच्ची पर भी तरस नहीं आया जिसे अपनी माँ के साथ दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर दिया ।

Related

UP 8759547349993814197

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item