बिहार सरकार ने जॉर्ज फर्नांडीस की वीवीआईपी सुरक्षा वापस ली
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_497.html
बिहार की राजधानी पटना के होटल पनाश में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीते सात लोगों को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि होटल में जाम टकराते पकड़े गए इन सात लोगों में से छह गुजरात व एक कानपुर के व्यापारी हैं। पटना पुलिस के मुताबिक छापेमारी में गिरफ्तार लोगों के पास से विदेशी शराब की खाली और भरी बोतलें मिली हैं। पूर्ण शराबबंदी के बाद हुई इस प्रकार की पहली कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कहा जा रहा है कि ये सभी मुंबई से दारू लेकर आए थे।कानपुर के शूटरगंज निवासी राजीव अग्रवाल के पास से ब्लैक डॉग की तीन, टीचर्स की दो फुल बोतल के अलावा आठ क्वार्टर की बोतलें भी मिली है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सभी व्यवसायी इस होटल के एक कमरे में बैठ कर सामूहिक रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है कि गिरफ्तार लोगों के पास शराब की बोतलें आई कहां से। पुलिस इस मामले में होटल के मालिक और प्रबंधन की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस होटल के मालिक जहानाबाद के एक करोड़पति ठेकेदार हैं, जिनका राजनीतिक महकमे में भी काफी रसूख है।

