गवाह को मारने आए बदमाश की पीट-पीटकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_5.html
वाराणसी (एएनएस)। वाराणसी के कैंट क्षेत्र स्थित रमदत्तपुर के प्रधानपति शारदा प्रसाद पटेल पर हुए हमले के गवाह बाबू पटेल को मारने गए रमेश राजभर उर्फ बाबू (30 वर्ष) को ग्रामीणों ने शनिवार की रात पीट-पीटकर मार डाला। रमेश भी उसी गांव का रहने वाला था। मामले की जानकारी होते ही कैंट पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। शारदा प्रसाद और रमेश के बीच प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी।
बीते 19 मार्च को रमेश ने अपने दोस्त मोनू व एक अन्य के साथ मिलकर शारदा को गोली मारी थी। गोली शारदा प्रसाद के कान को छेदते हुए निकल गई थी। मामले में शारदा का पड़ोसी बाबू पटेल गवाही दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रमेश रात दस बजे के करीब बाबू पटेल को मारने की नीयत से उसके छत पर चढ़ गया।

