aajtaktimes

करंट लगने से दो सगी बहनों की मौत

देवरिया (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में देवरिया के एकौना क्षेत्र में कल रात उच्चशक्ति करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि एकौना इलाके के बैदा गांव निवासी जगदीश पासवान के घर के सामने 11 हज़ार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर घरेलू लाइन पर गिर गया। जिससे घरों में उच्च शक्ति का करंट दौड़ने लगा। इस दौरान जगदीश पासवान की बड़ी बेटी नीलमती(16) टेलीविजन का प्लग निकालने गई तो वह करंट की चपेट में आ गई। बड़ी बहन की चीख सुनकर छोटी बहन अंकिता(14) उसे बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट मेें आ गयी गई जिसके चलते दोनों की मौत हो गई ।

Related

UP 823644860554741640

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item