बसपा सरकार में ही मुसलमान सुरक्षित : हसनैन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_502.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर में बहुजन समाज पार्टी मुस्लिम कार्यकर्ता
संम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसको उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता
एसजी हसनैन ने कहा कि बसपा सरकार में ही मुसलमान सुरक्षित है। प्रदेश की
कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई हैं गरीबो, दलितो, किसानो, मुसलमानो
का शोषण किया जा रहा हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक मीता गौतम ने भी
सम्बोधित किया। समारोह में आने वाले लोगो का भव्य स्वागत किया गया। इस
अवसर पर दिग्यविजय सिंह, अलीम राईन,विधान सभा अध्यक्ष बीएल गौतम,वसीम
एड़वोकेट, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

