नवरात्रि की तैयारियां को लेकर सज रहा मां का दरबार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_815.html
अजमी रिज़वी
सफदरगंज, बाराबंकी। वसंतीय नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कलश
स्थापना करने के उपरान्त श्रद्धालु प्रथम दिन व्रत धारण कर मॉ दुर्गा के
प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करेंगे।
वसंतीय नवरात्रि के तत्वाधान में क्षेत्र के मरकामऊ, दुर्गा मन्दिर
लोधपुरवा, शीतला मन्दिर पुरनिया, अमरादेवी, अमरा कटेहरा, बदोसरायं मातन
मन्दिर, सिरौलीगौसपुर दुर्गा मन्दिर, ज्वालामुखी मन्दिर, जैसे तमाम
मन्दिरों में नवरात्रि की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार 8
अपै्रल 2016 से देवी भक्त नवरात्र का उपवास कलश स्थापना के साथ रख कर
प्रथम दिन मॉ दुर्गा के प्रथम स्वरूप मॉ शैलपुत्री की विधि विधान पूर्वक
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना करेंगें। वहीं नवरात्र पर फलों के
मूल्य में काफी उछाल आया है। अंगूर 80 रु0 से 100 रु0 प्रति किलो पपीता
40 रुपये प्रति किलो केला 60 रुपये दर्जन सेब 80 रुपये से 100 रुपये
प्रति किलो सन्तरा 60 रुपये प्रति किलो नारियल 30 रुपये प्रति पीस मौसमी
40 रुपये प्रति किलो की दर से क्षेत्रीय बाजारों में बेंची जा रही हैं।
इतनी मंहगायी होने के बावजूद लोगों में नवरात्र को लेकर उत्साह व समर्पण
दिखायी दे रहा है।

