aajtaktimes

नाले में मिला युवक का शव, फैल सनसनी

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू होटल के पास स्थित नाले में एक युवक का शव मिला जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। उक्त युवक बलुआ घाट मोहल्ला निवासी राजू है जो पिछले 3 दिन से लापता था। चर्चाओं की मानें तो अधिक शराब पीने से वह नाले में गिर गया होगा जिसके चलते उसकी मौत हुई है। फिलहाल परिजनों को घटना की जानकारी देकर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।

Related

UP 1692556183091944155

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item