aajtaktimes

गांव के कल्याण के लिये पूजे गये डीह बाबा, उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। ग्राम देवता मन्दिर पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ जिसके पश्चात सभी वर्ग के लोगों ने हवन में आहुति दी। साथ ही देर शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह कार्यक्रम सिकरारा क्षेत्र के खानापट्टी गांव में हुआ जहां सुख, समृद्धि व जनकल्याण की कामना किया गया। गांव के डीह नकटावीर बाबा ग्राम देवता मन्दिर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह सुन्दर काण्ड, मानस पाठ सहित अन्य धार्मिक क्रिया-कलापों के बाद गांव के सभी वर्ग के लोगों ने मिलकर हवन में आहुति दिया। कार्यक्रम के आयोजक मुम्बई महानगर पालिका के कर्मचारी रमेश सिंह रहे जिन्होंने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में राकेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, रामदेव सिंह, शीतला सिंह, यदुनाथ सिंह, राजन सिंह, महेन्द्रनाथ उपाध्याय, अखिलेश सिंह, अजय मोदनवाल, लालजी शर्मा, मुकेश शर्मा, डा. रामचरित्र निषाद, बैजनाथ यादव, राहुल यादव, उदय प्रताप यादव, पिंटू यादव, गुरु प्रसाद यादव, प्रभाकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 7345371560785161931

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item